Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Palwal News
›
Hanuman Chalisa Center and Akhand Bharat Sankalp program organized at 50 places in Palwal
{"_id":"68920f909a558c16ac061088","slug":"video-hanuman-chalisa-center-and-akhand-bharat-sankalp-program-organized-at-50-places-in-palwal-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल में 50 स्थानों पर हनुमान चालीसा केंद्र और अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम होंगे आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में 50 स्थानों पर हनुमान चालीसा केंद्र और अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम होंगे आयोजित
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष सतीश कोशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें जिले के 50 स्थानों पर हनुमान चालीसा केंद्र चलाने और 10 अगस्त से 25 अगस्त तक 15 स्थानों पर अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य तय किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीष भारद्वाज ने कहा कि हनुमान चालीसा केंद्रों के माध्यम से युवाओं को संगठित कर समाज में फैल रही जेहादी मानसिकता का मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां हनुमान चालीसा का नियमित पाठ होगा, वहां हिंदू पलायन, लव जिहाद और हिंदू उत्पीड़न जैसी समस्याएं नहीं होंगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने हेतु त्रिशूल धारण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक हिंदू घर में शस्त्र के प्रति जागरूकता लाई जा सके। वक्ताओं ने युवाओं से अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया।
इस मौके पर बैठक में जिला कोषाध्यक्ष श्याम मोहन, जिला उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, नगर मंत्री जसवंत सैनी, होडल अध्यक्ष राम निवास पाराशर, हसनपुर अध्यक्ष भगवत शरण शास्त्री, ग्राम अध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ, खंड अध्यक्ष लक्की वशिष्ठ व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।