Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police stopped a bus carrying guest teachers who were on their way to lay siege to the CM's residence.

सीएम आवास का घेराव करने जा रहे अतिथि अध्यापकों की बस पुलिस ने रोकी

Sun, 15 Nov 2026 04:54 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:54 PM IST
Police stopped a bus carrying guest teachers who were on their way to lay siege to the CM's residence.
महेंद्रगढ़। अतिथि अध्यापकों की मांगों के समर्थन में कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे सर्व कर्मचारी संघ और अतिथि अध्यापकों को पुलिस ने गांव सिगड़ी के पास रोक लिया। पुलिस ने कर्मचारियों को ले जा रही बस को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया और सभी कर्मचारियों को बस से उतारकर सिगड़ी बस स्टैंड पर छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने मौके पर ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाने के लिए जा रहे कर्मचारियों को रोकना उचित नहीं है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार यादव ने बताया कि संघ अतिथि अध्यापकों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने कुरुक्षेत्र जा रहा था। नारनौल से कर्मचारियों को लेकर बस रवाना हुई थी। जब बस गांव सिगड़ी के पास पहुंची तो पुलिस ने उसे रास्ते में ही रुकवा लिया। इसके बाद बस को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया गया और कर्मचारियों को बस से उतारकर बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करता है। अतिथि अध्यापक लंबे समय से सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी नियमितीकरण की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। यदि सरकार ने अतिथि अध्यापकों को नियमित नहीं किया तो संघ पूरे हरियाणा में आंदोलन तेज करेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 12 तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में भी अतिथि अध्यापकों और अन्य कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। अतिथि अध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि वे पिछले 21 वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से उनके नियमितीकरण के पक्ष में फैसले आने के बावजूद हरियाणा सरकार ने स्पीकिंग ऑर्डर जारी कर दिया। इसी के विरोध में अतिथि अध्यापक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने कुरुक्षेत्र जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अतिथि अध्यापकों ने अपने जीवन के बहुमूल्य 21 वर्ष सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने में लगाए हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुरक्षा और भविष्य की निश्चितता नहीं मिल पाई है। इससे अध्यापकों के साथ उनके परिवार भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को उनकी वर्षों की सेवाओं को देखते हुए नियमितीकरण की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, ताकि उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके। प्रदर्शन के दौरान कौशल कुमार, सुरेश कुमार, जुगनू, प्रमोद यादव, सुनील कुमार, मोहनलाल, शैलेंद्र और होशियार सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिद्धार्थनगर: छठ घाट के किनारे क्षत-विक्षत हालत में पड़ीं दुर्गा प्रतिमाएं, श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी

15 Nov 2026

देवरिया: दिवाली पर बंद मकान में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

15 Nov 2026

बागपत: मौत के बाद नहीं, जीते जी तेरहवीं कर रहे 80 साल के बलजोर सिंह, 900 लोगों को कराया भोज

15 Nov 2026

देवरिया: मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चों के बीच मनाया बाल दिवस

15 Nov 2026

बस्ती: छठ पूजा की खरीदारी से बाजार गुलजार, कारोबार में 50% तक उछाल

15 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: बरेली में महापर्व छठ का उल्लास, आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

15 Nov 2026

दर्दनाक हादसे में चार दोस्तों की माैत से कोहराम, VIDEO

15 Nov 2026
विज्ञापन

बस्ती: 36 घंटे का निर्जला व्रत, व्रती महिलाएं आज देंगी डूबते सूर्य को अर्घ्य

15 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक

15 Nov 2026

महराजगंज: 5820 रुपये और वीवो फोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

15 Nov 2026

महराजगंज: मौसम बदलते ही बढ़े सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज

15 Nov 2026

सीतापुर के कपिल गौतम ने किया कमाल, महज दो हजार रुपये में बनाया ग्रीन जनरेटर

15 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले गठबंधन में खींचतान! कांग्रेस की मांग और सपा की रणनीति अलग

15 Nov 2026

सुल्तानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

15 Nov 2026

देवरिया: डीएम-एसपी ने नदावर और मझौलीराज घाट का किया निरीक्षण

15 Nov 2026

महराजगंज: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती

15 Nov 2026

घाटमपुर डाकघर घोटाला: गले की बीमारी से जूझ रहे मास्टरमाइंड ने 25 साल में खड़ा किया ठगी का साम्राज्य

15 Nov 2026

महराजगंज: आर्म्स एक्ट के वारंट में अभियुक्त गिरफ्तार

15 Nov 2026

कानपुर: डाकघर घोटाले में डाककर्मियों और कथित एजेंट शैलेंद्र समेत छह के खिलाफ एफआईआर

15 Nov 2026

देवरिया: छठ पूजा की खरीदारी से बाजारों में बढ़ी रौनक

15 Nov 2026

देवरिया: मठिया छठ घाट पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

15 Nov 2026

अमृतसर: ग्वाल मंडी में पुलिस ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया आयोजन

15 Nov 2026

सोलन में शतरंज चैंपियनशिप का आगाज, प्रदेशभर के 110 खिलाड़ी दिखा रहे अपनी दिमागी कसरत

15 Nov 2026

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक!

15 Nov 2026

जहरीली शराब की आशंका: सागर में ठेके के बाहर जाम छलकाते ही युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर; दुकान सील की

15 Nov 2026

रेवाड़ी में हाईवे पर ट्रक कार पर पलटा, एक परिवार के चार लोगों की मौत

15 Nov 2026

मुक्तसर के शराब ठेकेदार के घर एनसीबी की रेड

प्रेमनगर में पुलिस मुठभेड़, गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

15 Nov 2026

कानपुर: रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

15 Nov 2026

सीतापुर में ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई और दो बहनों को कुचला, तीनों की मौके पर मौत

15 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed