{"_id":"6a85c5beff940e01a402eee0","slug":"video-narnaul-municipal-sanitation-workers-go-on-hunger-strike-over-demands-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: मांगों को लेकर नप सफाई कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: मांगों को लेकर नप सफाई कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर आज भूख हड़ताल कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते अब 20 अगस्त से शहर में प्रदर्शन कर व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की जाएगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सिंगलिया ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 13 मई 2026 को सरकार और राज्य यूनियन के बीच वार्ता हुई थी। इसमें कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक समझौते को धरातल पर लागू नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।