फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: AAP wins 32 seats in Baran Municipal Council; Sushil Gupta says health and education systems in Haryana have collapsed.

नारनौल: बारां नगर परिषद में आप को 32 सीटें, सुशील गुप्ता बोले- हरियाणा में स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त

Wed, 16 Sep 2026 03:59 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:59 PM IST
Narnaul: AAP wins 32 seats in Baran Municipal Council; Sushil Gupta says health and education systems in Haryana have collapsed.
नारनौल। आम आदमी पार्टी (आप) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने राजस्थान नगर-निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बारां नगर परिषद में आप ने 60 में से 32 सीटों पर जीत दर्ज की है। गुप्ता ने हरियाणा में स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था की बदहाली पर भी चिंता व्यक्त की। बुधवार को डॉ. सुशील गुप्ता ने नारनौल आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सुरक्षा और किसान पूरी तरह उपेक्षित हैं। उन्होंने रोहतक पीजीआई के जच्चा-बच्चा वार्ड की छत गिरने और महेंद्रगढ़ में सरकारी एमआरआई मशीन न होने का जिक्र किया। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हजारों सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं। 10वीं और 12वीं के बच्चों को दिए गए 1.85 लाख टैबलेट खराब पड़े हैं, जिन पर 700 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए गुप्ता ने कहा कि राज्य के सभी 23 जिलों में नशा घर-घर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि नारनौल और महेंद्रगढ़ जैसे इलाकों में पुलिसकर्मियों के खुद चिट्टा व नशा बेचने की खबरें आ रही हैं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी समेत दक्षिण हरियाणा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। गुप्ता ने 2023 की रबी फसल का बकाया मुआवजा तुरंत जारी करने की भी अपील की। गुप्ता ने कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा-कांग्रेस की राजनीति से ऊब चुकी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की नीतियों को एक विकल्प के रूप में स्वीकार किया है। बारां नगर परिषद में आप की जीत इसी का परिणाम है। उन्होंने हरियाणा की मौजूदा सरकार की विफलताओं को उजागर किया। गुप्ता ने कहा कि यदि वे 24 घंटे बिजली, मुफ्त पानी, बेहतरीन स्कूल और विश्वस्तरीय अस्पताल चाहते हैं, तो आप ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने भयमुक्त वातावरण देने का भी वादा किया। इस अवसर पर ज्योति सैनी, भूतपूर्व फौजी करण सिंह, जोगिंदर खन्ना, सोमदत्त, मनीष खन्ना, विवेक भटनागर,राजेश कुमार, संजय सैनी, रमेश अग्रवाल कांटीवाल, रामदेव, आत्माराम सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन स्कूल विवाद: गुरमीत सिंह बोले- बच्चों की आपसी लड़ाई को धार्मिक रंग देना गलत

16 Sep 2026

अमृतसर में एंबुलेंस की आड़ में तस्करी; ड्राइवर समेत आठ गिरफ्तार

16 Sep 2026

अटारी के मोध धनोए में दो एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात, रात में बढ़ाई जाएगी पेट्रोलिंग

16 Sep 2026

मोगा में श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो आयोजित

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन

16 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल के बीच इलाका सील

16 Sep 2026

ट्रेनों के ठहराव समेत यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर आप ने दिया धरना

16 Sep 2026
विज्ञापन

छात्राओं को 60 साइकिल, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और महिलाओं को बांटीं सिलाई मशीनें

16 Sep 2026

हरदोई: अवैध संबंधों के शक में पति ने सोती पत्नी का चाकू से रेता गला

16 Sep 2026

भगवान विश्वकर्मा की जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

16 Sep 2026

आजमगढ़ में बधाई मांगने गईं किन्नरों के दो गुटों में मारपीट

16 Sep 2026

तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक घायल, वीडियो वायरल

16 Sep 2026

ऊना में चिट्टा विरोधी वॉकाथॉन के लिए उमड़ा जनसैलाब, हजारों बच्चों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे अगुवाई

16 Sep 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में 6 भवनों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, भारी पुलिस बल के बीच इलाका सील

16 Sep 2026

UP Politics: Meerut से BJP की चुनावी तैयारी तेज! जिला अध्यक्षों की अहम कार्यशाला

16 Sep 2026

हमीरपुर: पानी से बचने की कोशिश में ट्रेन से टकराया युवक, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

16 Sep 2026

लुधियाना में 22 फुटा रोड में गणपति महोत्सव का आयोजन

16 Sep 2026

फरीदकोट में आप के पूर्व सरपंच भूपिंदर सिंह साथियों समेत भाजपा में शामिल

हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई ‘हमारे राम’ नाटक की टीम, आशुतोष राणा बोले- आध्यात्मिक शांति मिली

16 Sep 2026

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले फिर बारिश! 26 जिलों में यलो अलर्ट

16 Sep 2026

गुरुहरसहाय में बिजली संकट को लेकर अकाली दल ने दिया धरना

बिहार: साइबर ठगी के अड्डे पर पुलिस का छापा, 58 सिम और 2.20 लाख कैश के साथ 4 गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: गोवर्धन में श्रद्धालु युवती की दांतों से काटी नाक, लहूलुहान हुई

16 Sep 2026

VIDEO: जिला अस्पताल के गेट पर लगा जाम पांच एंबुलेंस जाम में फंसी

16 Sep 2026

VIDEO: नगर पालिका परिसर के मंदिर में भगवान की तस्वीरों पर पोती कालिख, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

16 Sep 2026

VIDEO: धान की फसल पर पत्ता लपेट कीड़े का प्रकोप, किसान परेशान

16 Sep 2026

VIDEO: छह घंटे में चोरी की ट्रॉली बरामद, दो गिरफ्तार

16 Sep 2026

रतलाम: छात्रा के सुसाइड पर मचा बवाल, नकल की पर्ची मिलने पर टीचर ने क्लास से बाहर निकाला, लगाई फांसी

16 Sep 2026

बहादुरपुर गोलीकांड में बड़ा एक्शन: अंटू ईस्सर गिरफ्तार, गंगा ब्रिज के शव से जुड़ी कड़ियां खंगालेगी पुलिस

16 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में त्रिपुंड-त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, राजसी शृंगार कर दिया ॐ नमः शिवाय का संदेश

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed