फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh/Satnali: Allegations of direct lifting of pearl millet (bajra) instead of stacking it in heaps; Minister orders an inquiry.

महेंद्रगढ़/सतनाली: बाजरे की ढेरी लगाने की बजाय सीधे लिफ्टिंग करवाने का आरोप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Fri, 30 Oct 2026 08:36 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:36 PM IST
Mahendragarh/Satnali: Allegations of direct lifting of pearl millet (bajra) instead of stacking it in heaps; Minister orders an inquiry.
महेंद्रगढ़/सतनाली। क्षेत्र की अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने दौरा किया। इस दौरान महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में आढ़ती ने ढेरी लगाकर खरीद करने की बजाय सीधे बाजरे की लिफ्टिंग करवाने का आरोप लगाया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। विधायक कंवर सिंह यादव ने भी अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी। मंत्री ने विभाग के सचिव से पूरे मामले की रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को सायं करीब साढ़े 4 बजे सतनाली मंडी में पहुंचे और करीब सवा 5 बजे महेंद्रगढ़ अनाज मंडी का दौरा कर बाजरे की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से फसल की आवक, खरीद और उठान की स्थिति की जानकारी ली। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान आढ़ती बुधराम ने आरोप लगाया कि मंडी में बाजरे की ढेरी लगाकर खरीद करने के निर्धारित तरीके के बजाय सीधे लिफ्टिंग करवाई जा रही है। इस पर विधायक कंवर सिंह यादव ने अधिकारियों से पूछा कि क्या इस संबंध में किसी ने शिकायत दी है। इसके बाद मंत्री ने विभाग के सचिव से मामले की जानकारी मांगी और जांच के आदेश दिए। पोर्टल पर फसल नहीं दिखने की शिकायत मंडी में अगिहार निवासी एक किसान ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर बाजरे की फसल नहीं दिखने की समस्या रखी। इस पर मंत्री ने एसडीएम योगेश सैनी को समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए और खरीद व उठान प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सतनाली मंडी में शेड और चारदीवारी की मांग मंत्री ने सतनाली अनाज मंडी का निरीक्षण किया। यहां मार्केट कमेटी चेयरमैन ने मंडी में शेड और चारदीवारी बनवाने की मांग रखी। मंत्री ने किसानों से सीधे बातचीत कर खरीद व्यवस्था का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को मंडियों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और खरीद प्रक्रिया सुचारू रखने के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि सरकार किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में खरीद प्रक्रिया निरंतर जारी है। इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव, एसडीएम योगेश सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ शेखावत, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुमार सहित विभाग के अधिकारी, व्यापारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, विरोध करने पर किशोर को पीटा; VIDEO

30 Oct 2026

विकास खंड परिसर में कृषि सम्मेलन का बैनर फाड़ने का आरोप, चौकीदार ने दी तहरीर; VIDEO

30 Oct 2026

चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने खुद मैदान में उतरे डीएम; VIDEO

30 Oct 2026

सोलन: अर्की में राज्य स्तरीय छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू, 12 जिलों के 700 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

30 Oct 2026

मंडी: लडभड़ोल कॉलेज में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर भाषण प्रतियोगिता, दीक्षा ठाकुर ने हासिल किया पहला स्थान

30 Oct 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ में मौसम बिगड़ा

30 Oct 2026

अलीगढ़ में निकली सालासर बालाजी ध्वजा यात्रा

30 Oct 2026
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के कैलौरा ओवरब्रिज घटिया निर्माण को लेकर धरना जारी

30 Oct 2026

नगर निगम शिमला कर्मचारियों को मिलेगा पांच फीसदी डीए, दिवाली पर महिलाओं के उत्पादों की बिक्री में भी करेगा मदद

30 Oct 2026

सादाबाद में जुए के अड्डे पर छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार।

30 Oct 2026

हाथरस एसपी ने पीईटी परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

30 Oct 2026

सोलन: यूरोकिड्स में हैलोवीन पार्टी, डरावनी वेशभूषा में सजे बच्चों ने लिया कार्यक्रम का आनंद

30 Oct 2026

कुल्लू: मिड-डे मील वर्कर्स को 12 महीने का मानदेय देने की मांग, श्यामा ने अधिसूचना पर उठाए सवाल

30 Oct 2026

अलीगढ़ में पुलिस की पैदल गश्त, कार्रवाई

30 Oct 2026

नोएडा: चाइल्ड पीजीआई में जल्द शुरू होगी किडनी की बायोप्सी, तैयार की जा रही लैब

30 Oct 2026

फरीदाबाद: रुक-रुककर हो रही बारिश से बल्लबगढ़ अनाज मंडी में भीगी धान की बोरियां

30 Oct 2026

कोटकपूरा में 1 नवंबर को होगी यूथ रन-2026 मैराथन

हांसी में जस्सी पेटवाड़ का भाजपा पर तीखा हमला, वोट चोरी और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

30 Oct 2026

कानपुर: सीएसजेएमयू योग विभाग में तिब्बतियन बाउल साउंड मेडिटेशन का प्रशिक्षण

30 Oct 2026

कानपुर: लाजपत भवन में रोटरी क्लब का भव्य आयोजन, आलोक श्रीवास्तव ने समाज सेवा का दिया संदेश

30 Oct 2026

सिरमौर के नौहराधार में 7 करोड़ से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू, CM सुक्खू ने किया वर्चुअल उद्घाटन

30 Oct 2026

चंबा में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर सख्त आदेश, बिना लाइसेंस नहीं बेच सकेंगे पटाखे

30 Oct 2026

कोरबा: बिजली मीटर के पास मिला 8 फीट लंबा अजगर, दूसरी जगह भी निकला विशालकाय सांप

30 Oct 2026

फतेहाबाद में मेहूवाला हेड पर घुमावदार पुल बना हादसों का कारण, सुरक्षा दीवार टूटी, बड़े वाहनों की आवाजाही बंद

30 Oct 2026

VIDEO: सआदतगंज ट्रिपल हत्याकांड: पीड़ित परिजनों ने मिले डीजीपी व एसीएस होम, घटनास्थल का किया निरीक्षण

30 Oct 2026

VIDEO: PET 2026: परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थी, बारिश के कारण हुई मुश्किल

30 Oct 2026

VIDEO: ग्रामीण क्षेत्रों में कम हुआ कोरोना का प्रभाव

30 Oct 2026

VIDEO: सआदतगंज ट्रिपल हत्याकांड: आरोपी के घर की नजूल भूमि का एलडीए की टीम ने सर्वे किया

30 Oct 2026

मंडी: बच्चों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी, शोषण होने पर चुप न रहने की दी सीख

30 Oct 2026

कानपुर: नशे में हैंडल छोड़कर गा रहा था गाना, सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक

30 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed