फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road damaged after the laying of water pipes becomes a source of trouble for people

Mahendragarh-Narnaul News: पानी की लाइन बिछाने के बाद टूटी सड़क बनी लोगों के लिए परेशानी

Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Road damaged after the laying of water pipes becomes a source of trouble for people
महेंद्रगढ़। शहर के मोहनलाल मंदिर से पुराने टेलीफोन कार्यालय तक की करीब 150 मीटर लंबी सड़क पानी की पाइपलाइन बिछाने के बाद जर्जर हो गई है। इसकी मरम्मत न होने से प्रतिदिन 10 गांवों और मोदाश्रम मंदिर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। लोगों का कहना है कि सड़क खोदने के बाद उसे पहले जैसा नहीं बनाया गया। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क से दोपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत है।
विज्ञापन

इससे ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कर लोगों को राहत देने की मांग की है।
------------
कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को सड़क की मरम्मत कराने के लिए शिकायत दे चुके हैं लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। हर बार जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया जाता है लेकिन समस्या का समाधान हो रहा है।-महेंद्र कुमार, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इस रोड पर स्थित मोदाश्रम शहर के सबसे पुराने और प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। सोमवार को लोग मंदिर में पूजा करने के लिए अपने साधनों से जाते हैं। -उमेश दुकानदार।

-------------
वर्जन:
मोहनलाल के मंदिर से टेलीफोन एक्सचेंज तक टेंडर प्रक्रिया की हुई है। शीघ्र ही ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी करके रोड को बनवा दिया जाएगा। इस रोड के अभाव में किसी को परेशानी नहीं होगी।-रमेश सैनी नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed