फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A badminton tournament will be held in Surjanwas on Haryana Day.

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा दिवस पर सुरजनवास में होगा बैडमिंटन टूर्नामेंट

Sat, 31 Oct 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A badminton tournament will be held in Surjanwas on Haryana Day.
महेंद्रगढ़। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में गांव सुरजनवास में एक नवंबर को बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता सतीश खैरवाल व सरपंच संजय ने बताया कि टूर्नामेंट में डबल्स श्रेणी (केवल लड़के) में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक कंवर सिंह यादव की ओर से किया जाएगा। समापन समारोह में जिला प्रमुख राकेश मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि खंड समिति चेयरपर्सन विजय लक्ष्मी, संदीप सुंडाराम ट्रस्ट व सरपंच प्रवीण कुमार मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में प्रथम को 11 हजार, द्वितीय को 7100 और तृतीय को 5100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रवेश शुल्क 500 रुपये रखा गया है। लीग मैच 15-15 अंकों के व सेमीफाइनल व फाइनल 21-21 अंकों के होंगे। सुबह 9 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा और रेफरी का निर्णय अंतिम होगा। मेविश 350 शटल से मैच खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed