{"_id":"6ae4ecabfb1613210c09cfb3","slug":"congress-workers-have-intensified-preparations-for-the-delhi-mega-rally-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147253-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेज की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेज की तैयारियां
विज्ञापन
सिहमा। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन दिलीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष राजन यादव ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को महारैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया और तैयारियों पर चर्चा की।
दिलीप सिंह ने कहा कि खंड से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महारैली में भाग लेने दिल्ली पहुंचेंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर काफी उत्साह है और सभी पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता की रक्षा करना है।