{"_id":"6b08259f30f811a6860e5713","slug":"video-female-students-were-made-aware-about-the-evils-of-the-dowry-system-child-marriage-and-female-foeticide-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रथा, बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रथा, बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ छात्राओं को किया जागरूक
नारनौल।
राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों और महिलाओं से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने की, जबकि महिला थाना प्रभारी मंजूषा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
महिला थाना प्रभारी मंजूषा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दहेज प्रथा, बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयां आज भी समाज के लिए गंभीर चुनौती हैं। दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध हैं। दहेज के लिए महिला को शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करने पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। दहेज मृत्यु के मामलों में दोषियों को आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।उन्होंने बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह कराना अपराध है। बाल विवाह करवाने, उसमें सहयोग करने या उसे बढ़ावा देने वालों को दो वर्ष तक का कठोर कारावास और एक लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि इन दिनों विवाह का दौर चल रहा और अगर कहीं भी आपको बाल विवाह जैसी जानकारी तो तुरंत महिला थाने में इसकी सूचना दें।
उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत करते समय सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कहीं भी छेड़छाड़ या परेशान करता है तो छात्राएं चुप न रहें और दुर्गा शक्ति हेल्पलाइन नंबर 1091 पर संपर्क करें। मंजूषा ने कन्या भ्रूण हत्या को गंभीर सामाजिक अपराध बताते हुए पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी निर्मला, डॉ. ममता यादव, डॉ. गीता यादव, डा. शुभलता यादव, डा. पूनम यादव, डॉ. चंद्रमोहन सहित छात्रा जशनदीप, गुंजन, नेहा, तन्नू व करीना ने भी अपराजिता पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा डॉ. नीलम यादव ने एक अपराजिता पर कविता का गायन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।