Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Muskan stood first and Prerana second in the speech competition.

Mahendragarh-Narnaul News: भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम और प्रेरणा द्वितीय

Sun, 29 Nov 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Muskan stood first and Prerana second in the speech competition.
नारनौल। संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम तथा प्रेरणा भारद्वाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। विजेता छात्राओं को क्रमशः 1100 और 750 रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय काउंसिल के सदस्य एवं प्रेस प्रवक्ता प्रो. डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed