{"_id":"686e294f759037b3e60395f1","slug":"video-employee-protest-in-mahendragarh-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ व कनीना क्षेत्र में हड़ताल का रहा मिलाजुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ व कनीना क्षेत्र में हड़ताल का रहा मिलाजुला असर
महेंद्रगढ़ व कनीना क्षेत्र में हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। वहीं उप मंडल कनीना में कर्मचारी संघ ,राज्य कर्मचारी संगठन के आह्वान पर राष्ट्रीय हड़ताल को कनीना नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन ने समर्थन देते हुए धरना- प्रदर्शन किया।
नगर पालिका कनीना के सफाई कर्मचारियों के प्रधान अनिल ने बताया कि देशभर में दस प्रमुख ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों द्वारा बुलाए गए इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का उद्देश्य सरकारी उपेक्षा, निजीकरण और ठेका प्रथा के खिलाफ विरोध कराना है। सरकार की नीतियों के कारण सफाई कर्मचारियों की नौकरियों पर निरंतर खतरा मंडरा रहा है। ठेका प्रथा और निजीकरण को बढ़ावा देने से नियमित रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं, जिससे कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की उम्मीद भी धूमिल होती जा रही है। यूनियन ने मांग की है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे, निजीकरण बंद करे, ठेका प्रथा खत्म करे और वेतन में उचित वृद्धि करे। यूनियन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर मांगों को अनसुना किया गया तो सफाई कर्मचारी सामूहिक रूप से हड़ताल जारी रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।