{"_id":"6a8f2ed0db3b33a2d60661a7","slug":"driver-dozed-off-marble-laden-trailer-fell-into-the-canal-narnol-news-c-196-1-nnl1010-144423-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आंख लगी और नहर में जा गिरा मार्बल से भरा ट्राला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आंख लगी और नहर में जा गिरा मार्बल से भरा ट्राला
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल नुनिया के पास बुधवार रात निर्माणाधीन सड़क के नजदीक मार्बल से भरा ट्राला असंतुलित होकर सड़क किनारे बनी छोटी नहर में पलट गया। हादसे में ट्राला चालक खुशहाल बाल-बाल बच गया। उसे कोई चोट नहीं आई।
चालक ने बताया कि वह किशनगढ़ से मार्बल लेकर एनएच-148बी के रास्ते पानीपत जा रहा था। नांगल नुनिया के पास निर्माणाधीन सड़क से गुजरते समय अचानक उसकी आंख लग गई। इसी दौरान ट्राला अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए रास्ते पर आवागमन बाधित रहा।
सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए रास्ते से आवागमन सुचारु कराया। गनीमत रही कि ट्राला नहर में पलटने के बावजूद चालक सुरक्षित बच गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ