{"_id":"6a8f2dbc81043d8785006626","slug":"likelihood-of-rain-in-the-first-week-of-september-narnol-news-c-196-1-nnl1005-144439-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश के आसार
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है जिससे आमजन को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दिनों में भी मानसून गतिविधियों की संभावना कम है। सितंबर के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव और बारिश के आसार हैं।
बुधवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 26.0 और अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगस्त के पहले दस दिनों में मानसून सक्रिय था, पर पिछले दो सप्ताह से बारिश नहीं हुई।
जुलाई और अगस्त में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसका खरीफ फसल पर बुरा असर पड़ा है जिससे किसान चिंतित हैं। मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून टर्फ अभी तराई क्षेत्रों में है। इस कारण अगस्त के अंत में तापमान बढ़ेगा और उमस रहेगी। संवाद