{"_id":"6ad8cda45013bfb2c609bf09","slug":"video-electricity-department-employees-protest-in-narnaul-warn-of-a-strike-from-october-22-to-24-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 22 से 24 अक्तूबर तक हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 22 से 24 अक्तूबर तक हड़ताल की चेतावनी
बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियरिंग एसोसिएशन के सांझा संयुक्त संघर्ष मोर्चा व अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ एचकेआरएन के आह्वान पर बुधवार को नारनौल सब-डिवीजन कार्यालय में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया व फैसले की प्रति जलाकर रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता महेंद्र पाल ने की और संचालन यूनिट प्रधान बीरेंद्र यादव ने किया। केंद्रीय परिषद के सह-सचिव सुभाष रोहिल्ला व एएचपीसी सर्कल सचिव किरोड़ी मल सैनी ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 22 से 24 अक्तूबर तक बिजली कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। जिसमें सर्कल के 602 एचकेआरएन व 544 नियमित कर्मचारी शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गुरुग्राम व फरीदाबाद की बिजली व्यवस्था निजी कंपनी के हाथों में सौंपने का फैसला पूरी तरह गलत है। बिजली कर्मचारी और अधिकारियों की मेहनत से ही आज गुरुग्राम बिजली निगम पूरे हरियाणा के राजस्व का आधे से ज्यादा हिस्सा भर रहा है।
इस अवसर पर एसडीओ लोकेश कुमार, आदित्य वर्मा, सोमबीर, अश्विनी सहित अनेक कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।