{"_id":"6ad7b55718fc6ec96602e182","slug":"no-toilet-at-bhagwan-parashuram-chowk-people-facing-inconvenience-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131182-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भगवान परशुराम चौक पर शौचालय नहीं, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भगवान परशुराम चौक पर शौचालय नहीं, लोग परेशान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के भगवान परशुराम चौक पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस चौक पर रोजाना आसपास के करीब 25 गांवों से ग्रामीण खरीदारी और जरूरी कामों के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को होती है।
राजेश गर्ग, कांता देवी, गोरीशंकर और महेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों पर दस सार्वजनिक शौचालय बनवाए गए हैं लेकिन भगवान परशुराम चौक पर इस जरूरी सुविधा की व्यवस्था नहीं की गई। चौक के आसपास कई दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण बाजार में खरीदारी और अन्य कामों के लिए काफी समय बिताते हैं। इस दौरान शौचालय की जरूरत पड़ने पर उन्हें परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि मजबूरी में कुछ लोग गलियों में शौच करने को मजबूर हैं। इससे सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि भगवान परशुराम चौक पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों से आने वाले ग्रामीणों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि शहर में विकास कार्यों के साथ आमजन की बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
वर्जन
भगवान परशुराम चौक पर जगह उपलब्ध होगी तो महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालय बनवा दिया जाएगा। किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़