{"_id":"6ad87355d7eafa84c3073b2a","slug":"video-congress-protests-in-rohtak-against-the-theft-of-votes-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का रोहतक में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का रोहतक में प्रदर्शन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक श्री भारत भूषण बत्रा ने किया।
कांग्रेस भवन से शुरू होकर प्रदर्शन छोटू राम चौक तक निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष चुनाव की मांग उठाई।
विधायक भारत भूषण बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र में वोट की चोरी सबसे बड़ा अपराध है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। छोटू राम चौक पर प्रदर्शन के समापन के बाद शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। छोटू राम चौक पर चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।