फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Idols of Mata Rani arrive in Narnaul from Sikar; devotees accord them a grand welcome.

Mahendragarh-Narnaul News: सीकर से नारनौल पहुंचीं माता रानी की मूर्तियां, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

Fri, 09 Oct 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Idols of Mata Rani arrive in Narnaul from Sikar; devotees accord them a grand welcome.
फोटो नंबर-04माता की प्रतिमा लेकर आए  सदस्यों का स्वागत करते क्लब के सदस्य। स्रोत: संस्थान - फोटो : Archive
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार की ओर से नवरात्र महोत्सव के लिए सीकर से माता रानी की मूर्तियां लेकर नारनौल पहुंचे भक्तों का वीरवार सुबह जोरदार स्वागत किया गया। नारनौल सीमा में पहुंचने पर टीटू सोनी, नवीन वशिष्ठ, प्रवीण यादव, सुनील शर्मा, विश्वास एडवोकेट और बादशाह का क्लब सदस्यों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

क्लब प्रधान राकेश यादव ने बताया कि हर वर्ष सीकर से महामाई की मिट्टी से तैयार मूर्तियां मंगवाई जाती हैं। इन मूर्तियों को बंगाल के कुशल कारीगर तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि मूर्तियों के आगमन के साथ नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महोत्सव के बाद माता रानी की मूर्तियों का विधिवत विसर्जन हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा मैया में किया जाता है। इस मौके पर नारायण शास्त्री, राजेश लखेरा, सुरेंद्र यादव, नरेंद्र बंसी, जयप्रकाश अग्रवाल, मनीष गोगिया सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed