{"_id":"69f9fcf3d102adcbd301b5ee","slug":"video-cm-flying-raided-the-book-depot-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: सीएम फ्लाइंग ने बुक डिपो पर मारा छापा, एनसीईआरटी की 73 किताबें मिलीं नकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: सीएम फ्लाइंग ने बुक डिपो पर मारा छापा, एनसीईआरटी की 73 किताबें मिलीं नकली
महेंद्रगढ़ शहर स्थित दो बुक डिपो पर सीएम फ्लाइंग ने मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान टीम को एक बुक डिपो पर एनईसीआरटी की 73 किताबें नकली मिली। शहर थाना पुलिस ने टीम की शिकायत पर बुक संचालक पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि मंगलवार को रेवाड़ी सीएम फ्लाइंग से एसआई सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में एनसीईआरटी उपप्रकाश सहायक मनोज कुमार, दिल्ली यूडीसी एनसीईआरटी से नीलम कुंज व नारनौल गुप्तचर विभाग की टीम ने शहर में बुक डिपो पर छापेमारी की। इस दौरान पहले टीम मसानी चौक स्थित वेदप्रकाश बुक डिपो पर पहुंची। यहां पर टीम ने जांच की, लेकिन सभी किताबें उचित मिली। इसके बाद टीम देवीलाल पार्क स्थित बालाजी बुक डिपो पर पहुंची। यहां पर टीम ने जांच की तो जाटवास निवासी बलजीत की दुकान पाई। इस दौरान एनसीईआरटी की किताबों को चेक किया गया। दुकान में कक्षा नौंवीं, दस0वीं, 11वीं व 12वीं की विभिन्न विषयों की कुल 73 किताबें नकली पाई गईं। इन पर टीम को एनसीईआरटी का वॉटरमार्क नहीं मिला और बाद में टीम ने किताबें जब्त कर ली। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टीम की शिकायत पर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।