फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Election campaigning has concluded; a three-way contest for the post of Pradhan has intensified the electoral buzz.

Mahendragarh-Narnaul News: बार चुनाव का प्रचार थमा, प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबले से बढ़ी चुनावी हलचल

Thu, 10 Sep 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Election campaigning has concluded; a three-way contest for the post of Pradhan has intensified the electoral buzz.
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का प्रचार अब थम गया है। 11 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद ही साफ होगा कि इस बार बार एसोसिएशन की कमान किसके हाथों में जाएगी। कुछ पदों पर सीधा मुकाबला है तो कुछ पर त्रिकोणीय जंग देखने को मिल रही है। वहीं, तीन पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान संतोख सिंह यादव, पूर्व चुनाव प्रत्याशी नित्यानंद यादव और पहली बार चुनाव लड़ रहे विजय पाल सिंह आमने-सामने हैं। संतोख सिंह अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को आधार बनाकर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन

नित्यानंद यादव पिछली हार के बाद सहानुभूति के सहारे समर्थन जुटाने में लगे हैं। वहीं विजय पाल सिंह नए चेहरे के रूप में मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। तीनों की साफ छवि और व्यवहार कुशलता के कारण मुकाबला कांटे का माना जा रहा है। संतोख और नित्यानंद के मैदान में होने से यादव वोटों के बंटने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह सचिव पद पर प्रियंका, कोषाध्यक्ष पद पर राहुल भगवारिया और ऑडिटर पद पर अश्विनी यादव निर्विरोध चुने गए हैं।अब सबकी नजरें 11 सितंबर के मतदान पर हैं। शाम तक चुनाव परिणाम बार एसोसिएशन की नई तस्वीर साफ कर देंगे।

उप प्रधान और सचिव पद पर भी कड़ा मुकाबला
उप प्रधान पद पर प्रज्ञा शर्मा और राजबाला यादव के बीच सीधा मुकाबला है। सचिव पद पर हरेंद्र लांबा, साकेत मक्कड़ और सुगन सिंह के बीच त्रिकोणीय जंग है। लाइब्रेरियन पद पर देवेंद्र कुमार यादव और बिजेंद्र चंदेला आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed