{"_id":"69664455f226e860800cc955","slug":"video-awareness-camp-organized-regarding-surya-ghar-yojana-2026-01-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन, 30 लाभार्थियों को दिए अनुदान के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता कैंप का आयोजन, 30 लाभार्थियों को दिए अनुदान के चेक
गांव सिहमा में सूर्य घर योजना को लेकर एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना तथा सरकार की सूर्य घर योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाना रहा। कैंप में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर एसई जोगेंद्र हुड्डा, एसडीएम अनुरूध, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ अमित, क्लर्क महीपाल, अंकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने योजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। कैंप के दौरान सूर्य घर योजना के अंतर्गत राज्य स्तर से मिलने वाले अनुदान की राशि के 30 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाला अनुदान बिजली विभाग द्वारा चेक के माध्यम से दिया जाता है। एसई जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने वाले ऐसे उपभोक्ता, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है और जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से कम है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।