Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Abhay Chautala once again lashed out at Bhupinder Hooda, stating that the Congress played a role in the BJP forming the government for the third time.
{"_id":"6a9568cae2ab6191480715a6","slug":"video-abhay-chautala-once-again-lashed-out-at-bhupinder-hooda-stating-that-the-congress-played-a-role-in-the-bjp-forming-the-government-for-the-third-time-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को फिर लिया आड़े हाथ, कहा- बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाने में कांग्रेस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को फिर लिया आड़े हाथ, कहा- बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाने में कांग्रेस का हाथ
महेंद्रगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को शहर स्थित यादव धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी ने राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। इनेलो ने आगामी 27 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती मनाने के लिए कार्यकर्ताओं व लोगों को निमंत्रण भी दिया।
पत्रकार वार्ता में अभय सिंह ने कहा कि पिछले दो दशकों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पार्टी के षड्यंत्र से बनी है। हर आदमी पता है कि भाजपा की तीन बार सरकार कैसे बनी और किसने बनवाई। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भाजपा के साथ मिलीभगत कर अंदर खाते से सरकार बनवाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार बनने के बाद भाजपा ने ऐसे फैसले लिए गए जिनसे लोगों को परेशानी हुई।
इनेलो ने बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कहा कि आयकर के लिए 10 लाख रुपये सालाना आय की शर्त है, जबकि बुढ़ापा पेंशन के लिए 1.80 लाख रुपये सालाना की शर्त लगाई गई है। वहीं, सांसदों और विधायकों को एक लाख पेंशन मिल रही है, तो बुजुर्गों को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार पर जानबूझकर बुजुर्गों की पेंशन काटने का आरोप लगाया।
वहीं, किसानों के मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की गई। कहा कि मंडियों में किसानों से अंगूठे लगवाकर 10 तरह की शर्तें लगाई गईं, जिससे किसान परेशान और नाराज हुए। अब महंगाई और भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।