{"_id":"683300547b1f76818f0e4b9f","slug":"video-arya-samaj-conference-organized-in-daungra-ahir-2025-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: दौंगड़ा अहीर में आर्य समाज सम्मेलन के दूसरे दिन वेद, धर्म व नारी शिक्षा पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: दौंगड़ा अहीर में आर्य समाज सम्मेलन के दूसरे दिन वेद, धर्म व नारी शिक्षा पर हुआ मंथन
सिहमा के दौंगड़ा अहीर में आर्य समाज सम्मेलन के दूसरे दिन धर्म, नारी शिक्षा, योग व वेद प्रचार जैसे विविध विषयों पर गहन मंथन हुआ। सम्मेलन में देशभर से पधारे विद्वानों, संतों व सामाजिक चिंतकों ने अपने विचार प्रकट किए। इसकी अध्यक्षता मास्टर ओमप्रकाश खानपुर ने की। मुख्य अतिथि डॉ. पवित्रा राव, चेयरपर्सन आरपीएस ग्रुप ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शिक्षा के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि स्त्री शिक्षा का नाश समस्त जातियों के विनाश का मूल कारण है। उन्होंने वर्तमान में महिलाओं की प्रगति को स्वामी दयानंद की 19वीं सदी में की गई भविष्यवाणी की पुष्टि बताया। डॉ. राव ने आह्वान किया कि यदि हम भारत को सशक्त बनाना चाहते हैं, तो नारी शिक्षा को राष्ट्र सेवा का माध्यम बनाना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।