{"_id":"6ad77f1e064a67366107307b","slug":"video-the-downfall-of-an-arrogant-person-is-inevitable-let-us-join-forces-and-struggle-raj-babbar-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अहंकारी मनुष्य का अंत होना निश्चित, मिलकर करें संघर्ष : राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहंकारी मनुष्य का अंत होना निश्चित, मिलकर करें संघर्ष : राज बब्बर
कुरुक्षेत्र।
दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। यह अहंकार की हार का भी प्रतीक है। अहंकारी व्यक्ति का अंत होना निश्चित है। इस पर्व से हम सभी को यह संदेश लेते हुए मिलकर संघर्ष करना चाहिए। यह आह्वान प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर ने किया। वे मंगलवार को मेला ग्राउंड में धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा पर्व पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।
कुरुक्षेत्र पहुंचने पर गदगद हुए राज बब्बर ने कहा कि इस धरा पर आना सौभाग्य की बात है और उन्हें ऐसे पर्व पर यह मौका मिल पाया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के आर्दश को जीवन में अपनाते हुए बुराई के खिलाफ खड़े होना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक व्यंग्य के साथ कहा कि अब जनता को चाहिए कि भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के खात्मे के लिए संघर्ष करना चाहिए।
इस दौरान विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि रावण बहुत बड़ा विद्वान था लेकिन उसे अहंकार हो गया था। इसी अहंकार रूपि बुराई को खत्म करने के लिए भगवान श्री राम ने अवतार लिया। सभी को श्रीराम का अनुशरण करते हुए अहंकार रूपि बुराई का खात्मा करने का संकल्प लेना चाहिए। अहंकारी मनुष्य का अंत होना निश्चित है। समाज में कोई व्यक्ति बड़ा छोटा नही होता, समाज बड़ा होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।