{"_id":"6ad77f6e8e4e67a6140e60fe","slug":"video-the-effigy-burned-fiercely-the-festival-of-dussehra-was-celebrated-with-great-joy-in-the-holy-city-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जला अंकार, धर्मनगरी में हर्षोल्लास से मना दशहरा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जला अंकार, धर्मनगरी में हर्षोल्लास से मना दशहरा पर्व
कुरुक्षेत्र।
धर्मनगरी में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर थीम पार्क और मेला ग्राउंड में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के धू-धू कर जलते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान दोनों स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में पुतला दहन से पहले शहर में अलग-अलग भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। दोनों ओर से आयोजित शोभायात्राओं में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता, बजरंग बली हनुमान की झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों और परंपराओं की झलक देखने को मिली। नागौरी नृत्य से कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। सड़कों पर जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। आकर्षक झांकियों को देखकर लोग गदगद हो उठे और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ शोभायात्राओं का स्वागत किया।
बॉक्सपुतला दहन देखने के लिए जुटे लोग
थीम पार्क और मेला ग्राउंड में आयोजित दशहरा समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुतला दहन के समय दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
बॉक्स
थीम पार्क में पुलिस से बेकाबू हुए लोग
थीम पार्क में दशहरा कमेटी की ओर से आयोजन किया गया, जहां 101 फीट उंचा रावण के पुतले के साथ कुंभकरण व मेघनाद के पुतले दहन किए गए। इस दौरान राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्यातिथि रही जबकि अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने की। मुख्यातिथि ने भगवान श्रीराम के आर्दश को जीवन में उतारे जाने का संदेश दिया और कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जैसे ही पुतले दहन किए गए तो लोगों की भीड़ पुलिस से बेकाबू हो गई और जलते पुतलों तक पहुंच गई। हालांकि पुतलों में बम, पटाखे बजते रहे। वहीं इसी दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई।
बॉक्स
मेला ग्राउंड में पदमश्री महाबीर गुडडू ने बांधा समां
केडीबी के मेला ग्राउंड में धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी की ओर से विधायक अशोक अरोड़ा की अगुवाई में दशहरा पर्व मनाया गया, जहां भी भारी भीड़ उमड़ी रही। यहां पद्मश्री महाबीर गुड्डू ने अपने गीतों के जरिए समां बांधे रखा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं फिल्म अभिनेता राजबब्बर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्री राम के जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारे जाने का आह्वान किया। इससे पहले भव्य शोभा यात्रा झांसा रोड संत रविदास चौक से शुरू होकर मेन बाजार, सीकरी चौक, अंबेडकर चौक से सन्निहित सरोवर होते हुए मेला ग्राउंड में पहुंची। वहीं कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी की ओर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा न्यू कॉलोनी सनातन धर्म मंदिर से शुरू हुई, जो रेलवे रोड, पुराना बस अड्डा, मुख्य बाजार, सीकरी चौक से होते हुए अंबेडकर चौक व थीम पार्क पहुंची।
बॉक्स
घंटों भर तक जाम झेलते रहे राहगीर, फंसे रहे वाहन
करीब 500 मीटर के दायरे में ही एक साथ दो दशहरा पर्व मनाए जाने के चलते पुलिस की सांसें फूली रही। पहले शोभायात्रा और फिर शाम को पुतलों के दहन के चलते दोनों जगहों पर लोगाें की भारी भीड़ उमड़ी रही। इसके चलते पुराने बस अड्डे से लेकर बिरला मंदिर तक घंटों भर तक जाम के हालात बने रहे। इसमें बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे और राहगीरों ने भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।