{"_id":"6aa4ec1184201d882a0e9918","slug":"video-new-hitch-in-kurukshetra-sanitation-workers-strike-contractors-refuse-to-rehire-old-staff-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मियों की हड़ताल में फंसा नया पेंच, ठेकेदारों ने पुराने कर्मियों को काम पर लेने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मियों की हड़ताल में फंसा नया पेंच, ठेकेदारों ने पुराने कर्मियों को काम पर लेने से किया इंकार
भले ही प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है लेकिन कुरुक्षेत्र में नया पेंच आ गया है, जिसके चलते कर्मचारी फिर हड़ताल पर उतर आए हैं।
सफाई कार्य व टिप्परों पर संबंधित ठेकेदारों ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को वापस लेने से इंकार कर दिया है, जिसके चलते कर्मचारियों ने न केवल डीएमसी कार्यालय पर सुबह छह बजे से ही धरना शुरू किया हुआ है बल्कि जमकर रोष भी जताया जा रहा है।
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन द्वारा सफाई कार्य कराए जाने के प्रयास किए गए थे, जिनके चलते ही ठेकेदारों ने नए कर्मी भी सफाई व टिप्परों के संचालन के लिए रख लिए थे। अब हड़ताल खत्म होने पर आज शनिवार सुबह छह बजे जैसे ही कर्मचारी काम पर लौटे तो वहां उन्हें काम से इंकार कर दिया गया।
यहां तक कि टिप्पर चालकों-सहायकों को चाबी नहीं दी गई। ऐसे में कुछ देर बाद ही सैंकड़ों कर्मचारी जमा हो गए तो डीएमसी कार्यालय पर धरना भी शुरू कर दिया। फिलहाल न टिप्पर चल पाए हैं और न ही शहर में सफाई कार्य शुरू हो पाया है। विवाद के बीच कर्मचारी धरना देकर कड़ा रोष जाहिर कर रहे हैं। थानेसर इकाई प्रधान सुनील लोहाट व सर्वकर्मचारी संघ के नेता ओमप्रकाश ने कहा कि पहले के कर्मचारियों को फिर से काम पर नहीं लिया गया तो फिर से कड़ा आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।