Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: If even a single employee is unable to join duty, the box of sweets will be returned to the government.
{"_id":"6aaa6d773d3af3ee6704b819","slug":"video-kurukshetra-if-even-a-single-employee-is-unable-to-join-duty-the-box-of-sweets-will-be-returned-to-the-government-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: एक भी कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन करने से वंचित रहा तो सरकार को लौटा देंगे मिठाई का डब्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: एक भी कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन करने से वंचित रहा तो सरकार को लौटा देंगे मिठाई का डब्बा
कुरुक्षेत्र। किसी भी स्तर पर और कोई भी सफाई कर्मचारी दोबारा से ड्यूटी ज्वाइन करने से वंचित रहा तो हम सरकार को मिठाई का डिब्बा वापस लौटा देंगे और प्रदेश में फिर से नगरपालिका कर्मचारी संघ पहले से भी मजबूत ढंग से हड़ताल पर उतर आएगी। यह चेतावनी नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने दी। वे आज बुधवार को कुरुक्षेत्र आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 37 दिनों तक हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद उन्हें मिठाई खिलाकर हड़ताल खुलवाई थी और कहा था कि सभी कर्मचारियों को सभी मांगे पूरी करते हुए वापस ड्यूटी पर ले लिया जाएगा और जो भी कार्रवाई की गई है वह भी रद्द मानी जाएगी। इसके बावजूद प्रदेश भर में करीब 600 कर्मचारी आज भी ऐसे हैं जिन्हें दोबारा से ड्यूटी पर लेने से ठेकेदार इनकार कर रहे हैं। सरकार की ओर से पत्र जारी किए जाने के बावजूद भी ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में सरकार से भी ऊपर ठेकेदार हो गए हैं जिन्होंने सरकार के आदेशों को टिंग दिखा दिया है लेकिन सरकार ऐसे ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सरकार ने जल्द ही इन ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हुए हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा से ड्यूटी पर नहीं लिया तो कर्मचारी संघ फिर जेल जाने को तैयार है। सहमति बनने के बाद जो हालात आज के दिन बने हुए हैं उसके पीछे सरकार का षड्यंत्र ही लग रहा है। पहले भी सरकार समझौता करने के बाद उसे लागू करने से पीछे हट गई थी और अब फिर ऐसा हुआ तो सरकार को और भी बड़े स्तर पर आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। नरेश शास्त्री ने कहा कि अब लड़ाई ठेके पर अजवाइन करने की नहीं होगी बल्कि ठेका प्रथा को ही जड़ से समाप्त करवाने की होगी और यह करवा कर ही रहेंगे।
बॉक्स
मलाई चाट रहे सफाई कर्मचारियों के ठेकेदार बने लोग
नरेश शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग सफाई कर्मचारियों के नाम पर वह वाल्मीकि समाज के नाम पर मलाई चाटने का काम कर रहे हैं लेकिन उनकी जिस प्रकार की राजनीति चली हुई है उन्हें नगर पालिका कर्मचारी संघ कामयाब नहीं होने देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।