फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Song festival to mark Suryakund fair begins today

Kurukshetra News: सूर्यकुंड मेले के उपलक्ष्य में सांग महोत्सव आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Song festival to mark Suryakund fair begins today
कुरुक्षेत्र। महाभारत की 48 कोस भूमि के ऐतिहासिक गांव अभिमन्युपुर में बुधवार से दो दिवसीय सूर्यकुंड मेला शुरू होगा। मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर सूर्यकुंड तीर्थ में स्नान और दान-पुण्य करेंगे। मेले के प्रमुख आकर्षणों में दो दिवसीय हरियाणवी सांग महोत्सव और विशाल कुश्ती दंगल शामिल हैं। मेले को लेकर तैयारी की गई हैं।
विज्ञापन


हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से बुधवार से दो दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध सांगी कलाकार सूरज बेदी अपनी मंडली के साथ हरियाणवी सांग प्रस्तुत करेंगे। 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे सांग शुरू होगा, जबकि 17 सितंबर को सुबह 11 बजे से सांग का आयोजन किया जाएगा। हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सूर्यकुंड मेले में करीब डेढ़ दशक से सांग की परंपरा चली आ रही है। सांग देखने के लिए आसपास के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन



शाम को होगा कुश्ती दंगल

मेले के दूसरे दिन 17 सितंबर की शाम को अभिमन्युपुर के सुनील कुमार स्टेडियम में विशाल कुश्ती दंगल होगा। इसमें हरियाणा के साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के पहलवान भी हिस्सा लेंगे। दंगल में पहलवानों के बीच जोर आजमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए परिषद लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में सूर्यकुंड मेले में दो दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सूर्यकुंड समिति के अध्यक्ष विक्रम चौहान ने बताया कि मेले की सभी तैयारी की गई है। बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।



सदियों पुरानी है मेले की परंपरा

सूर्यकुंड समिति के अध्यक्ष विक्रम चौहान ने बताया कि अदिति वन सूर्यकुंड महाभारत की 48 कोस भूमि का प्राचीन और महत्वपूर्ण तीर्थ माना जाता है। वामन पुराण के अनुसार इसी स्थान पर देवताओं की माता अदिति ने लंबे समय तक तपस्या की थी। तपस्या के फलस्वरूप उनके गर्भ से मार्तंड सूर्य का जन्म हुआ था। मार्तंड सूर्य माता अदिति और कश्यप ऋषि की 16वीं संतान बताए गए हैं। उनका जन्म भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed