{"_id":"696bb73169a7d39dd80ac83a","slug":"video-former-cm-harish-rawat-reached-the-congress-organization-program-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, जिलाध्यक्षों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, जिलाध्यक्षों को दिया प्रशिक्षण
कांग्रेस पार्टी अपने जिलाध्यक्षों को आगामी चुनावों में खोई सियासी जमीन वापस हासिल करने के लिए तैयार कर रही है। इसके तहत संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत कुरुक्षेत्र में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार तक राष्ट्रीय स्तर के नियंत्रण में रहा, जहां अब तक प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं को दूर रखा गया था।
शनिवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शिविर में पहुंचे। उन्होंने हरियाणा और उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को संगठन मजबूत करने के गुरमंत्र दिए। शाम को उन्होंने उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों की अलग बैठक ली और अगले वर्ष उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने का रोडमैप बताया। रावत ने हरियाणा चुनाव हार के कारणों, उत्तराखंड में लगातार दो हार की वजहों तथा नए जोश के साथ भाजपा सरकार की नीतियों और बढ़ते अपराध के खिलाफ धरातल पर विरोध दर्ज कराने के तरीके बताए। उन्होंने जनता के बीच पार्टी की मौजूदगी दोबारा स्थापित करने पर जोर दिया।
उत्तराखंड में हर रोज कानून-व्यवस्था की उड़ रही धज्जियां : रावत
खास बातचीत में हरीश रावत ने उत्तराखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोज कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जबकि किसानों और गरीबों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसका मुख्य उदाहरण अंकिता भंडारी हत्याकांड है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कांग्रेस इन मुद्दों पर धरातल पर उतरकर सरकार का विरोध करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।