फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The wheels of the door-to-door garbage collection tippers stopped again, workers came out in support of the strike.

Kurukshetra News: फिर थमे घर-घर कचरा उठान करने वाले टिप्परों के पहिए, हड़ताल के समर्थन में उतरे कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The wheels of the door-to-door garbage collection tippers stopped again, workers came out in support of the strike.
कुरुक्षेत्र। मुख्य बाजार में पड़ा कचरे का ढेर। संवाद 
कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। घर-घर कचरा उठाने वाले टिप्परों के पहिये भी बुधवार को थम गए। टिप्पर चालक और अन्य कर्मी हड़ताली सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आ गए। इससे घर-घर से कचरा उठान का काम फिर से प्रभावित हुआ। प्रशासन के समक्ष चुनौती और बढ़ गई है। प्रशासन ने कुछ टिप्पर चलने का दावा किया। करीब आधा दर्जन निकाय कर्मचारियों को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में नोटिस थमाए गए हैं। कर्मचारियों का आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को कर्मचारी आम लोगों के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाएंगे। इसके साथ ही एक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। कर्मचारी नप कार्यालय पर दिन भर धरना देकर नारेबाजी करते रहे और आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन


कर्मचारियों का पक्ष
नगर पालिका कर्मचारी संघ थानेसर इकाई के प्रधान सुनील लोहाट ने सरकार पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सरकार उनके आंदोलन को दबाना चाहती है। सुनील लोहाट ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की सभी मांगें जायज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह से आंदोलन खत्म नहीं होने दिया जाएगा। जन संघर्ष मंच नेता उषा ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed