{"_id":"696b697f2ffc2efee607b69a","slug":"video-bharaica-ma-bsana-mafa-gava-ka-nakata-thakha-bgha-pakaugdhana-ka-le-lgaya-gaya-jal-darana-sa-nagarana-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में बसौना माफी गांव के निकट दिखा बाघ, पकड़ने के लिए लगाया गया जाल; ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में बसौना माफी गांव के निकट दिखा बाघ, पकड़ने के लिए लगाया गया जाल; ड्रोन से निगरानी
बहराइच में महसी तहसील क्षेत्र में बाघ की दहशत दूसरे दिन भी बनी रही। शनिवार को बसौना माफी गांव के निकट बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बाघ की वर्तमान लोकेशन बसौना माफी गांव के आसपास बताई जा रही है, जिसके चलते रेहुआ मंसूर गांव से कॉम्बिंग टीम को तत्काल रवाना कर दिया गया है। बाघ को काबू में करने के लिए संभावित मार्गों पर जाल भी लगा दिए गए हैं।
रेहुआ मंसूर गांव में शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा। दुधवा टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के विशेषज्ञों की टीम ने हथिनी जयमाला और चंपाकली की मदद से गन्ने और सरसों के खेतों में व्यापक कॉम्बिंग की। सुबह से शाम तक चले अभियान के दौरान बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली गई।
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि बाघ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है, जिससे उसे ट्रैंकुलाइज करने में कठिनाई आ रही है। हालांकि टीम की कोशिश है कि जल्द से जल्द बाघ को सुरक्षित तरीके से बेहोश कर पकड़ लिया जाए, ताकि ग्रामीणों को दहशत से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
बाघ की मौजूदगी की सूचना के बाद बसौना माफी, रेहुआ मंसूर और आसपास के गांवों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खेतों में जाने और अकेले निकलने से बचने के लिए मुनादी कराई जा रही है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम गांवों में लगातार गश्त कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।