{"_id":"6a988b7b7ddd8ffb940197af","slug":"doctors-on-the-board-started-treating-bimla-accused-of-murdering-her-husband-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-160535-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पति की हत्यारोपी बिमला का बोर्ड में शामिल चिकित्सकों ने शुरू किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पति की हत्यारोपी बिमला का बोर्ड में शामिल चिकित्सकों ने शुरू किया इलाज
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पति की हत्या की आरोपी बिमला का लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में इलाज शुरू हो गया है। छह चिकित्सकों के एक बोर्ड ने यह उपचार शुरू किया है। इस बोर्ड में तीन हड्डी विशेषज्ञ, एक फिजिशियन, एक सर्जन और एक मनोरोग चिकित्सक शामिल हैं। बोर्ड की राय पर अस्पताल के आरएमओ और पीएमओ अंतिम टिप्पणी करेंगे। इसी के आधार पर आगे का उपचार और प्रक्रिया तय होगी। बिमला की एक्सरे सहित कई अन्य जांचें भी की गई हैं। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद इलाज आगे बढ़ेगा। 15 दिन बाद बोर्ड की फिर बैठक होगी। इसमें पूरी समीक्षा के बाद आरएमओ और पीएमओ अपनी अंतिम राय देंगे।
हत्या का आरोप और घायल होना
गत 21 अगस्त को पिहोवा रोड पर राजेश की हत्या हुई थी। वह किराये के मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी बिमला पर हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद बिमला ने छत से छलांग लगा दी थी। वह तभी से अस्पताल में उपचाराधीन है।
आरोपी महिला हेपेटाइटिस बी की मरीज
आरोपी महिला हेपेटाइटिस बी की मरीज भी निकली है, जिसको लेकर भी उपचार शुरू किया गया है। वहीं महिला अभी भी पुलिस सुरक्षा में हैं और फिलहाल पूरी तरह से फिट न होने के चलते पुलिस बयान भी दर्ज नहीं कर पाई है। अब संभावना जताई जा रही है कि 15 दिन उपचार के बाद ही पुलिस उसके बयान दर्ज कर सकती है।