{"_id":"68a732a98e367fb03f09e08e","slug":"video-entrepreneurship-promotion-event-organized-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल में उद्यमिता प्रोत्साहन समारोह का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल में उद्यमिता प्रोत्साहन समारोह का हुआ आयोजन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित नवागंतुक छात्र स्वागत एवं उद्यमिता प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि शिक्षा, उद्यमिता, स्वदेशी और स्वरोजगार से विकसित भारत का निर्माण होगा। उन्होंने शिक्षा को ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता और चरित्र निर्माण पर जोर देने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि कुवि प्रदेश की एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय है, जिसे नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त है और स्वायत्त विश्वविद्यालयों में यह देश में आठवें स्थान पर है। खेलों में मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी में पिछले दो वर्षों में तीसरा स्थान और सांस्कृतिक गतिविधियों में सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर अनिल मोर ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की ताकत और अनुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि छह मई को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें सात ठिकाने सेना और दो वायुसेना ने सटीक निशाने से ध्वस्त किए। इस ऑपरेशन ने वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत, समय के सदुपयोग और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।