{"_id":"68e6991465008c19cf07a4ed","slug":"video-dushyant-chautala-slams-cm-saini-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: जापान जाकर निवेश के दावों की बजाए बर्बाद हो रहे किसानों की सुध लेते मुख्यमंत्री: दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: जापान जाकर निवेश के दावों की बजाए बर्बाद हो रहे किसानों की सुध लेते मुख्यमंत्री: दुष्यंत चौटाला
मुख्यमंत्री नायब सैनी जापान जाकर वहां से प्रदेश में निवेश के दावे कर रहे हैं जबकि यहां किसान बर्बाद हो रहे हैं। प्राकृतिक की मार झेल रहे किसानों को मंडियों में भी मार झेलनी पड़ रही है। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री का किसानों के प्रति बयान तक नही आया है।
यह कहना है पूर्व उप-मुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला का। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां जाट धर्मशाला में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन किया तो थानेसर अनाज मंडी में भी पहुंचे और किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निशाने पर लिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक्सपायरी दवा करार दिया और कहा कि अभय चौटाला को भी कोई काम नहीं है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, उन्होंने आठ साल पहले अपने दम पर पार्टी बनाई। हमने 10 एमएलए खड़े किए। प्रदेश के लिए काम किया। अभय चौटाला के पास कोई काम नहीं है। हमारे लिए तो चैप्टर बहुत पहले का बंद है।
उन्होंने कहा कि तीन दिन की बारिश में लाखों एकड़ धान को नुकसान हुआ, लेकिन अभी तक सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है। अगर विदेश जाने से निवेश आता प्रधानमंत्री मोदी हर महीने में दो विदेशी यात्रा करते हैं। यह नायब नहीं गायब सरकार है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हुड्डा 10 साल सीएम रहे, 10 साल विपक्ष में रहे लेकिन कोई कार्य नहीं किया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की हालत भी पतली हो चुकी है। चौटाला ने कहा कि व्यापारियों पर गोली चल रही है, लेकिन शराब ठेकों की सिक्योरिटी दी जा रही है। प्रदेश में गृहमंत्री और लॉ एंड ऑर्डर नहीं है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नाकाम साबित हो रहे हैं। अनिल विज को दोबारा गृहमंत्री बनाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।