{"_id":"68f396d2ee6688c53d0ef9c0","slug":"video-brisk-business-on-dhanteras-2025-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: धनतेरस पर खूब बरसा धन, 550 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: धनतेरस पर खूब बरसा धन, 550 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारा
धनतेरस के अवसर पर जिले के बाजारों में रौनक छाई रही। सुबह से लेकर देर रात तक खरीददारों की भीड़ दुकानों पर उमड़ती रही। धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता धन्वंतरि की पूजा के बाद लोगों ने शुभ मुहूर्त में जमकर खरीदारी की।
झाड़ू, दीये, बर्तन, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक सामान या फिर सोना-चांदी सहित हर बाजार में चहल-पहल देखने को मिली। कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिले रहे। व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी ने धनतेरस पर जिलेभर में लगभग 550 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई। धनतेरस पर केवल सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि बर्तनों, गृह सज्जा, दो पहिया-चार पहिया वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी दुकानों पर मांग रही।
दुकानदार हरमन कटारिया ने बताया कि ग्राहकों ने पित्तल, तांबा के बर्तन के साथ इंडक्शन चूल्हे, प्रेशर कुकर, स्टील सेट, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और मोबाइल फोन जैसी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। गिफ्ट पैक, मिठाइयों के डिब्बे, सजावटी दीये और झूमर की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
सोना-चांदी की चमक थोड़ी फीकी, पर चांदी के सिक्कों की बढ़ी मांग
धनतेरस पर हर साल की तरह इस बार भी लोगों ने सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना। हालांकि इस बार सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी के चलते खरीदारों ने महंगी ज्वेलरी की बजाय छोटे आभूषण और चांदी के सिक्के खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाई। सर्राफा बाजार एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल ने बताया कि पिछले वर्ष जिलेभर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सोना-चांदी की खरीदारी हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा घटकर करीब 60 लाख रुपये पर सिमट गया। उन्होंने कहा कि महंगाई के बावजूद लोगों में उत्साह बना रहा और खरीदारी के प्रति पारंपरिक भावना स्पष्ट रूप से झलकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।