फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   50,000 players across 3,200 teams will participate in the Namo Cricket League.

Kurukshetra News: संशोधित- नमो क्रिकेट लीग में 3200 टीमें में 50 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
50,000 players across 3,200 teams will participate in the Namo Cricket League.
कुरुक्षेत्र। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग नमो क्रिकेट लीग आयोजित की जाएगी, जिसके लिए तैयारी शुरू की जा चुकी है। 19 सितंबर से शुरू होने वाली ये लीग दो अक्तूबर तक चलेगी। लीग के तहत प्रधानमंत्री के नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस लीग के माध्यम से क्रिकेट को हां, नशे को न के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


रणधीर काजल के मुताबिक इस ऐतिहासिक लीग में 3200 टीमें भाग लेंगी और हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश से 50,000 से ज्यादा खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह अब तक की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में से एक होगी। प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार में 21 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार में 11 लाख रुपए, तृतीय पुरस्कार में पांच लाख और चतुर्थ पुरस्कार में 2.5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जोनल स्तर पर जोनल टीम विजेता को 31,000 हजार रुपए, जोनल टीम रनर-अप को 21,000 रुपए दिए जाएंगे। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के तहत हर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कार, मोटरसाइकिल, लैपटॉप और आईफोन जैसे शानदार पुरस्कार दिए जाएंगे। लीग ब्लॉक स्तर पर शुरू होगी और जोन व स्टेट तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग सिर्फ एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को खेल, अनुशासन, एकता और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का एक संकल्प है। खेल के मैदान से नशे के खिलाफ अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखना ही लीग का प्रमुख लक्ष्य है। इस लीग के माध्यम से युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और भारत को नशामुक्त, स्वस्थ और विजयी बनाएं। इच्छुक टीमें और खिलाड़ी वेबसाइट नमो क्रिकेट लीग डाट काॅम पर रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed