{"_id":"696ba315af7eb1e22f0d3290","slug":"video-alka-lamba-kurukshetra-visit-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: अल्का लांबा ने भाजपा पर बोला हमला, वोट चोरी के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: अल्का लांबा ने भाजपा पर बोला हमला, वोट चोरी के लगाए आरोप
केंद्र में वोट चोरी कर भाजपा सत्ता में आई तो हरियाणा प्रदेश में भी सरकार जनता की नहीं बल्कि वोट चोरी की बनी हुई है। यहां भी 25 लाख फर्जी मतदाता बनाए गए जबकि बड़े स्तर पर भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत का अंतर 20 हजार के आसपास ही रहा। वोट चोरी नहीं की जाती तो भाजपा सत्ता में नहीं आ सकती थी। वोट चोरी कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल भी साबित हुई है, जिससे जन-जन में रोष बना हुआ है।
यह कहना है महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा का। वे शनिवार को यहां पंजाबी धर्मशाला में हरियाणा व उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों की कार्यशाला में शामिल होने के बाद कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रही थी। इसी दौरान प्रदेश भर से आई महिला जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों से भी चर्चा की तो उन्हें मजबूती से धरातल पर उतरकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही सभी कार्यकारिणी बना ली जाएंगी।
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से पूरे देश को तबाह करने का काम किया है। बिना किसी चर्चा के ही नई-नई नीतियां थोंपे जाने का काम किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस कमजोर पड़ने वाली नहीं है। पूरी मजबूती के साथ वोट चोरी, मनरेगा, जातीय जनगणना,एसआईआर, अग्निवीर जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार को टक्कर देगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा पर चर्चा करना तक भाजपा सरकार ने मुनासिब नहीं समझा। यहां तक कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी कोई चर्चा तक नहीं की गई और इसे थोंप दिया। लांबा ने कहा कि जातीगत जनगणना करवाए जाने तक कांग्रेस इस मुद्दे को छोड़ेगी नहीं। राहुल गांधी के लगातार चलाए आंदोलन के आगे केंद्र सरकार को जातीय जनगणना के लिए झुकना पड़ा लेकिन आज तक भी केंद्र सरकार के पास बजट व अन्य कोई भी तैयारी नहीं है। इस दौरान प्रदेश महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, उत्तराखंड प्रभारी सुनीता गावड़े , दिल्ही प्रभारी सुनीता सहरावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनिका डुमरा के अलावा स्थानीय स्तर पर निशी गुप्ता, सत्या शर्मा सहित अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।