Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : two-day state level sports competition started in Karnal from today, players showed their strength
{"_id":"67a9f4cc72364efb540d9b0b","slug":"video-two-day-state-level-sports-competition-started-in-karnal-from-today-players-showed-their-strength","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज आज से खिलाड़ी ने दिखाया अपना दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज आज से खिलाड़ी ने दिखाया अपना दम
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से कर्ण स्टेडियम में दो दिवसीय पीएम श्री राजकीय स्कूलों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष एडीसी यश जालुका एवं उपाध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने ध्वजारोहण कर दीप प्रज्वलित कर खेलों की शुरुआत की। शॉटपुट में हिसार के निखिल पहले व लंबी कूद में भिवानी की रौनक प्रथम रही।
समग्र शिक्षा के एपीसी डॉ. सचिन ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता में राज्य के 241 स्कूलों के कुल 968 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6-8 लड़के एवं लड़कियां और कक्षा 9-12 लड़के एवं लड़कियों की कुल चार श्रेणियां हैं। कुल आठ खेलों - लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, चार सौ मीटर दौड़, सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, रिले दौड़ में भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा एवं डीईईओ रोहताश वर्मा ने खेलों में राज्य भर से पहुंचे खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और मुख्य अतिथि का स्वागत किया। खेलों की शुरुआत करने के बाद एडीसी यश जालुका ने कहा कि खेल विद्यार्थी के जीवन का अहम हिस्सा हैं।
इनसे विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेलों की सुविधाएं प्रदान करने और खेलों की संस्कृति का विकास करने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य भर से हिस्सा लेने के लिए आए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। इस मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा, बीईओ सीमा मदान, सतपाल बग्गा, बलजीत सिंह, बीआरसी धर्मपाल चौधरी, रेणु मलिक, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार कैहरबा, दलीप सिंह, अनिल कुमार, भूपेंद्र सिंह, मंदीप कौर, एईईओ संदीप कुमार, डीओसी अनिल सैनी मौजूद रहे।
पहले दिन के परिणाम -
कक्षा नौ से 12
शॉटपुट में - पलवल से अनिरुद्ध ने दूसरे और सोनीपत के हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे।
- सिरसा की पूजा ने दूसरा और जींद की दिव्या ने तीसरा स्थान पाया।
- भिवानी की साक्षी प्रथम, रेवाड़ी की प्रमाक्षी द्वितीय और फतेहाबाद की स्वाति तृतीय रही।
कक्षा 6-8 में
- लड़कों की लंबी कूद में - सिरसा के सचिन ने पहला, अंबाला के गुरप्रीत ने दूसरा और रोहतक के जामन ने तीसरा स्थान पाया।
- ऊंची कूद में - फतेहाबाद के संजू पहले, गुरुग्राम के जितेंद्र दूसरे और सिरसा के सागर तीसरे स्थान पर रहे।
- 400 मीटर दौड़ में - हिसार की काफी प्रथम, भिवानी की रश्मि द्वितीय और जींद की शशि तृतीय रही।
- लड़कों की चार सौ मीटर दौड़ में- जींद से वंश ने पहला, हिसार से नसीब ने दूसरा और कुरूक्षेत्र से लोकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।