{"_id":"6a9dd58c256e1dcf96010e9f","slug":"505-beds-will-be-added-to-the-medical-college-with-90-beds-for-new-super-specialties-karnal-news-c-18-knl1018-985980-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेडिकल कॉलेज में 505 बेड बढ़ेंगे, नई सुपर स्पेशियलिटी में होंगे 90 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेडिकल कॉलेज में 505 बेड बढ़ेंगे, नई सुपर स्पेशियलिटी में होंगे 90 बेड
विज्ञापन
राम सारस्वत
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के फेज-2 विस्तार की जो तस्वीर सामने आ रही है वह पहले से कहीं बड़ी है। करीब 505 नए बेड में से 90 बेड नई सुपर स्पेशियलिटी के लिए होंगे।
कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी और नेफ्रोलॉजी के लिए 30-30 बेड प्रस्तावित हैं। तीनों विभाग वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं हैं। इस लिहाज से फेज-2 महज नए भवन और अतिरिक्त बेड की योजना से अधिक है।
फेज-2 में करीब 18 प्रतिशत क्षमता केवल हृदय, दिमाग और किडनी से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाओं के लिए रखी गई है। फेज-2 के प्रस्ताव में कार्डियोलॉजी के लिए 30 बेड रखे गए हैं। वर्तमान में यहां कार्डियोलॉजी विभाग नहीं होने के कारण गंभीर हृदय रोगियों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे संस्थानों की ओर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
नए विस्तार में अलग से 30 बेड का प्रावधान होने से भविष्य में हृदय रोग से जुड़े मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में ही विशेषज्ञ उपचार की व्यवस्था विकसित होने का रास्ता खुलेगा। ब्यूरो