फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Passengers, please note... the Amritsar Express is running 12 hours late.

Karnal News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...अमृतसर एक्सप्रेस 12 घंटे लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Passengers, please note... the Amritsar Express is running 12 hours late.
एआई निर्मित तस्वीर।
करनाल। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए सोमवार का दिन परेशानी भरा रहा। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों का पूरा शेड्यूल बिगाड़ दिया। हालात ऐसे रहे कि सुबह 5:34 बजे करनाल पहुंचने वाली अमृतसर एक्सप्रेस के शाम 5:40 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन

रेलवे के आधिकारिक लोग बुक के अनुसार ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस का करनाल पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:34 बजे था, जबकि ट्रेन समय शाम 5:40 बजे दिखाया गया। ट्रेन करीब 12 घंटे छह मिनट लेट थी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण सुपरफास्ट, इंटरसिटी और मेल एक्सप्रेस ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी पीछे चलती दिखाई दीं। इससे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

ये ट्रेनें भी रहीं लेट
इसके अलावा 14680 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 12 मिनट, 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू एक घंटा चार मिनट, 14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटा 26 मिनट, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस करीब नौ मिनट, 11058 मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे, 13051 नेताजी एक्सप्रेस 49 मिनट, 18101 जम्मू तवी एक्सप्रेस करीब एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन पीछे के जोन से ही काफी देरी से हमारे जोन को मिल रही है। जिस वजह से ट्रेनें देरी से आ रहीं हैं। रेलवे ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए लगातार कार्य कर रहा है। - अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed