Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Sanitation workers in Karnal have been on strike for 37 days; they have warned the government of a major agitation if their demands are not met soon.
{"_id":"6aa3dad227b95a76d0061d71","slug":"video-sanitation-workers-in-karnal-have-been-on-strike-for-37-days-they-have-warned-the-government-of-a-major-agitation-if-their-demands-are-not-met-soon-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: 37 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जल्द मांगें न मानने पर सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: 37 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जल्द मांगें न मानने पर सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
करनाल जिले में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज 37 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान न निकलने से कर्मचारियों में रोष गहराता जा रहा है। हड़ताल के चलते शहरों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया, तो आने वाले दिनों में एक बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
कर्मचारियों के इस प्रदर्शन को अन्य संगठनों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि रतन मान ने धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन जताया। रतन मान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा पूरी तरह से सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और उनके हक की लड़ाई में हर संभव सहयोग देगा।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, वेतन वृद्धि और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था शामिल है। हड़ताल के लंबा खिंचने के कारण आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।