Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
In the Under-14 boys' shot put event in Karnal, Tanishq from Yamunanagar secured first place, while Sanchit from Karnal finished third.
{"_id":"6aac05d3590b4e21ed01dfb3","slug":"video-in-the-under-14-boys-shot-put-event-in-karnal-tanishq-from-yamunanagar-secured-first-place-while-sanchit-from-karnal-finished-third-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में अंडर-14 लड़कों के गोला फेंक में यमुनानगर के तनिष्क प्रथम, करनाल के संचित रहे तृतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में अंडर-14 लड़कों के गोला फेंक में यमुनानगर के तनिष्क प्रथम, करनाल के संचित रहे तृतीय
करनाल। राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन के अंडर-14 , 19 और 17 आयु वर्ग में 1500 मीटर, 400 मीटर, 80 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड़, भाला फेंक और गोला फेंक के मुकाबलों का आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया गया। अंडर-14 लड़कों के गोला फेंक में यमुनानगर के तनिष्क प्रथम, फरीदाबाद के नितीज द्वितीय और करनाल के संचित तृतीय रहे। आज अंडर 17 और 19 के अंतिम मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए करीब ढाई हजार खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन कर रहे है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पानीपत के एईओ रविंद्र अंतिल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश आए खिलाड़ी अपने-अपने खेल में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका इस बार करनाल को मिला है। उन्होंने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि हर युवा को किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए। यदि उनको नशा करना है , तो वह खेल का करे और स्टेडियम में जितना हो सके उतना समय बिताए। एईओ सुलेंद्र ने कहा कि राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन सीधे राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जिसमें अंडर 14 के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया अब शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता के तुरंत बाद एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कर्ण पूनिया , पूर्व एईओ करनाल सेवा राम , डीओसी जिनेंद्र, एईईओ संदीप खत्री मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।