Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
On Maha Ashtami, women gathered to offer the 'solah shringar' (sixteen traditional adornments) to Goddess Durga, praying for happiness and prosperity.
{"_id":"6ad62c875ad41ce05708876c","slug":"video-on-maha-ashtami-women-gathered-to-offer-the-solah-shringar-sixteen-traditional-adornments-to-goddess-durga-praying-for-happiness-and-prosperity-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाअष्टमी पर मां दुर्गा के सोलह शृंगार को उमड़ीं महिलाएं, सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअष्टमी पर मां दुर्गा के सोलह शृंगार को उमड़ीं महिलाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
मां दुर्गा की आराधना के लिए पूर्वांचल और बंगाली समाज के श्रद्धालुओं की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल सजाकर विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में मां श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से शिव कॉलोनी में सुंदर पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई है। यहां सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।
सोमवार को महाअष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा और सोलह शृंगार अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह चार बजे से ही महिला श्रद्धालुओं का पंडाल में पहुंचना शुरू हो गया। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर अर्पित किया और सोलह शृंगार चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु मां के जयकारे लगाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते रहे। इस अवसर पर समिति के प्रधान रोहित यादव (खिल्लू), पवन, सुशील पांचाल, मोहन शर्मा, बाबू राम, दिलीप और ओम सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।