Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Ravana Dahan to take place in Karnal today; effigies erected using a crane late last night; a glimpse of the Ramayana to be featured in the procession.
{"_id":"6ad636b185e8f923db08128a","slug":"video-ravana-dahan-to-take-place-in-karnal-today-effigies-erected-using-a-crane-late-last-night-a-glimpse-of-the-ramayana-to-be-featured-in-the-procession-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में आज होगा रावण दहन, देर रात क्रेन से खड़े किए पुतले; शोभायात्रा में दिखेगी रामायण की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में आज होगा रावण दहन, देर रात क्रेन से खड़े किए पुतले; शोभायात्रा में दिखेगी रामायण की झलक
करनाल। कर्ण नगरी में दशहरा पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी जगह होने वाले आयोजनों को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार देर रात पुतलों को खड़ा किया गया। सेक्टर-4 के मैदान में अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। दहन से पूर्व दशानन गर्दन घुमाएंगे। वहीं अन्य कस्बों में आंखों और मुंह से आग उगलेंगे। करनाल में रिमोर्ट से रावण दहन होगा। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण मुख्यातिथि होंगे।
रावण दहन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। दशहरे को खास बनाने के लिए 10 कारीगरों की टीम 30 अगस्त से लंकेश व उसके कुनबे के पुतले तैयार कर रही हैं। करनाल के लोगों को दशहरे के दिन 65 फीट का विशालकाय रावण देखने को मिलेगा। रावण में करीब 800 बम पटाखे होंगे, जिनके अंदर से रंगीन आतिशबाजी होंगी, जो दूर से भी देखने पर काफी मनोहारी लगेगी। 60-60 फीट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले भी बेहद आकर्षक होंगे। पुतलों की ड्रेस में पहली बार फूलपत्ती का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा लंका दहन भी मौके पर ही होगा।
----
घरौंडा। सभागार के खेल मैदान में सर्विस लेन के पास दशहरा मनेगा। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता शाम छह बजे रावण दहन करेंगे।
--
निसिंग। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर व मिश्रक तीर्थ परिसर में दशहरा मनाया जाएगा। शाम 6.15 बजे रावण दहन होगा। मुख्य अतिथि समाजसेवी राज गोयल रहेंगे। रंगीन आतिशबाजी होगी।
---
इंद्री। नागरिक अस्पताल के पीछे खाली मैदान में शाम 05:30 बजे रावण दहन होगा। विधायक रामकुमार कश्यप मुख्यातिथि रहेंगे। रंगीन आतिशबाजी होगी।
--
तरावड़ी। रानी तालाब में दशहरा मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक भगवान दास कबीरपंथी एवं श्री रामलीला कमेटी के प्रधान सदस्य उपस्थित होंगे। 5:30 बजे रावण दहन होगा।
--
असंध। असंध के राजकीय स्कूल के मैदान में रावण दहन होगा। विधायक योगेंद्र राणा और नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता रानी मुख्यातिथि होंगे।
--
नीलोखेड़ी। श्री रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा ग्राउंड में रावण दहन होगा। मुख्य अतिथि समाजसेवी गुरविंदर सिंह डांग रहेंगे। शोभा यात्रा निकलेगी। जिसे तहसीलदार वीरेंद्र शर्मा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
---
कुंजपुरा। महाबीर ड्रामाटिक क्लब की ओर से रावण दहन किया जायेगा। हनुमान स्टेडियम में मुख्य अतिथि कुंजपुरा सरपंच महेंद्र सिंह फ़ौजी एवं समाज सेवी प्रमोद गुप्ता रहेंगे। 5.30 बजे रावण दहन होगा। कहां कितना ऊंचा होगा रावण का पुतला
जगह रावण की ऊंचाई
करनाल दशहरा ग्राउंड 65 फुट
नीलोखेड़ी 65 फुट
तरावड़ी 65 फुट
इंद्री 55 फुट
असंध 45 फुट
ब्याना 45 फुट
घीड़ 45 फुट
झंझाड़ी 30 फुट
सेक्टर-32 और हेरिटेज 25 फुट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।