{"_id":"69d102c5074f7f2d4e0a2dbf","slug":"video-mp-kumari-selja-listened-to-the-problems-of-the-farmers-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: इलेक्ट्रॉनिक कांटों पर घमासान, किसानों की समस्या सुनने मंडी पहुंचीं सांसद कुमारी शैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: इलेक्ट्रॉनिक कांटों पर घमासान, किसानों की समस्या सुनने मंडी पहुंचीं सांसद कुमारी शैलजा
शनिवार को सांसद कुमारी सैलजा घरौंडा अनाज मंडी पहुंचीं और गेहूं की ढेरियों के बीच जाकर किसानों व मजदूरों से बातचीत की। इस दौरान मजदूरों ने इलेक्ट्रॉनिक कांटों के जरिए तुलाई में आ रही दिक्कतों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
मजदूरों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कांटों से तुलाई की प्रक्रिया में परेशानी होती है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। इस पर सांसद ने कहा कि सरकार नए-नए नियम लागू कर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि किसान पहले ही प्राकृतिक मार झेल रहे हैं, जिससे फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में नई व्यवस्थाएं उनकी समस्याएं और बढ़ा रही हैं।
सांसद ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा ताकि उन्हें राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।