{"_id":"6ab14880c5510599b203920a","slug":"video-karnal-tarawari-challengers-shine-win-match-by-nine-wickets-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: तरावड़ी चैलेंजर्स का धमाका, नौ विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: तरावड़ी चैलेंजर्स का धमाका, नौ विकेट से जीता मैच
करनाल। नमो क्रिकेट लीग के तीसरे दिन के मैच का आयोजन सेक्टर नाै और मेरठ रोड स्थित राणा ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल 19 मैच खेले गए। जिसमें पहला और दूसरा मैच जेनपूर ने तीन और नाै विकेट से अपने नाम किया। वहीं तीसरा मैच सांभली पेंथर ने दो रन से अपने नाम किया। ऐसे ही थंडर स्टॉर्म ने दो विकेट, तरावड़ी चैलेंजर्स की टीम ने नौ विकेट , बाबा काछवा की टीम ने पांच विकेट से , करनाल स्ट्रीट फाइटर की टीम ने सात विकेट से , थंडर स्टॉर्म की टीम ने चार विकेट, अमन 11 ने पांच विकेट , महाराणा प्रताप क्लब सालवन ने 44 रन से , इंद्री की टीम ने 43 रन से , माजरा की टीम ने सात विकेट से , बाबा काछवा की टीम ने आठ विकेट से, दनियालपूर की टीम ने 20 रन, जपती छपरा की टीम ने चार विकेट से, सुपर किंग हसन ने छह विकेट से , आशु 11 की टीम ने छह विकेट , रिंडल स्टार की टीम ने नौ विकेट और गुनिया की टीम ने छह विकेट से मैच अपने नाम किया। नमो क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मैदान में पहुंचकर सभी खिलाड़ियों से मिले और उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन मंच हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।