फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Goal to make Haryana a leader in tourism: Dr. Arvind Sharma

पर्यटन में हरियाणा को अग्रणी बनाने का लक्ष्य : डॉ. अरविंद शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Goal to make Haryana a leader in tourism: Dr. Arvind Sharma
जानकारी देते केबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा।स्वयं
करनाल। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य के ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को विकसित कर पर्यटन को नई दिशा दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य हरियाणा को पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है।
विज्ञापन

वे निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए करनाल पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में राष्ट्रहित को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत को उन्होंने युवाओं की राष्ट्र पहले सोचने की भावना से जोड़ा।
विज्ञापन

नशे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसके खिलाफ आगे आना होगा। परिवार, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिक युवाओं को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण के दौरान देश में व्यापक बदलाव हुए हैं। पिछले 12 वर्षों में किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े वर्ग, कर्मचारी, खिलाड़ी, महिलाएं और बुजुर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए हैं, जिनकी देशभर में सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed