Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal: Getting the opportunity to listen to the divine narrative is a great blessing – Devi Chitralekha.
{"_id":"6abfca192fd10898ae075d44","slug":"video-karnal-getting-the-opportunity-to-listen-to-the-divine-narrative-is-a-great-blessing-devi-chitralekha-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल। भगवान की कथा सुनने का अवसर मिलना बड़ी कृपा : देवी चित्रलेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल। भगवान की कथा सुनने का अवसर मिलना बड़ी कृपा : देवी चित्रलेखा
करनाल। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से श्रीमद भागवत कथा उत्सव का आयोजन गोल्डन मोमेंटस सेक्टर 12 में किया जा रहा है। विश्व विख्यात कथा वाचक देवी चित्रलेखा ने कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान की दृष्टि हमेशा अपने भक्तों पर बनी रहती है। भले ही मनुष्य को इस बात का विश्वास न हो कि भगवान चौबीस घंटे उसे देख रहे हैं, लेकिन महापुरुषों के वचन इस बात की गारंटी देते हैं कि जो व्यक्ति भगवान की कथा में बैठकर उनका गुणगान और श्रवण करता है, वह उस समय भगवान की दृष्टि में होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में भगवान की कथा सुनने का अवसर मिलना अपने आप में एक बड़ी कृपा है। संसार में व्यक्ति अनेक कार्यों में अपना समय व्यतीत करता है। कभी वह धन कमाने में लगा रहता है, कभी परिवार की जिम्मेदारियों में उलझा रहता है तो कभी अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहता है, लेकिन जब उसे भगवान की कथा सुनने का अवसर मिलता है, तो वह समय उसके जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करता है। कथा श्रवण का प्रत्येक क्षण भगवान की कृपा से जुड़ा हुआ है। इसलिए कथा में बैठने को केवल एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना नहीं समझना चाहिए, बल्कि इसे भगवान के सान्निध्य में बिताया गया अमूल्य समय मानना चाहिए। देवी चित्रलेखा ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के दौरान अपने व्यवहार और आचरण के प्रति विशेष सावधानी बरतने का संदेश देते हुए कहा कि कथा स्थल पर आने के बाद मनुष्य को अपने मन, वाणी और व्यवहार को संयमित रखना चाहिए। कथा सुनते समय मन को इधर-उधर भटकने से रोकना चाहिए और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के वचनों को सुनना चाहिए। उन्होंने व्यास पीठ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि व्यास पीठ श्री ठाकुर जी की गोद के समान है। यह स्थान केवल कथा सुनाने का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान की सेवा और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का पवित्र अवसर है। वक्ता के लिए इससे अधिक सौभाग्य की बात क्या हो सकती है कि उसे व्यास पीठ पर बैठकर भगवान की कथा सुनाने का अवसर प्राप्त हो। इस मौके पर अंकुर गुप्ता ने बताया कि चार अक्तूबर की रात को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शाह छह बजे संकीर्तन शुरू होगा। इस अवसर पर अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता, आकाश गोयल, सचिन बंसल, पंकुल गुप्ता, तरूण गुप्ता, सुमित गुप्ता, गगन जिंदल, पवन सिंगला, अतुल जैन, सार्थक मित्तल, कर्ण बंसल, निखिल गुप्ता, सुनील सिंगला, रजत गर्ग, नीतिश गोयल, अंशुल गर्ग, हरीश गोयल, विकास सिंगला, मनीष बंसल, गौरव गोयल, सर्वेश गोयल, गौरव गर्ग, प्रणव गुप्ता, विपिन गुप्ता, वेदांत बिंदल, प्रदीप अग्रवाल, सोनू गर्ग, आकाश गुप्ता व हर्ष गोयल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।