फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Asian Games 2026: India's Golden Five and a Bold Bid – Haryana's Ankush, Parveen, and Sujeet Win Gold Medals

एशियन गेम्स 2026: भारत का स्वर्णिम पंच और दांव, हरियाणा के अंकुश, परवीन और सुजीत ने जीते गोल्ड मेडल

Fri, 02 Oct 2026 03:27 PM IST
Naveen अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: Naveen Updated Fri, 02 Oct 2026 03:27 PM IST
सार

बॉक्सिंग रिंग में पुरुषों के 80 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारत के अंकुश पंघाल ने एकतरफा प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया के मुक्केबाज किम मिनसियोंग को 4-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।  

विज्ञापन
Asian Games 2026: India's Golden Five and a Bold Bid – Haryana's Ankush, Parveen, and Sujeet Win Gold Medals
गोल्ड विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2026 के एशियन गेम्स में भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय एथलीटों ने रिंग और मैट दोनों जगह अपना दबदबा कायम करते हुए तीन स्वर्ण पदक देश की झोली में डाल दिए। बॉक्सिंग में हरियाणा के अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने पोडियम का शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं कुश्ती के मैट पर सुजीत कलकल ने भारत को कुश्ती का पहला गोल्ड दिलाया।   

विज्ञापन


अंकुश पंघाल का पंच: पुरुषों के 80 किग्रा में जीता गोल्ड   
बॉक्सिंग रिंग में पुरुषों के 80 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारत के अंकुश पंघाल ने एकतरफा प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया के मुक्केबाज किम मिनसियोंग को 4-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।   
विज्ञापन


अंकुश की इस जीत के साथ ही बॉक्सिंग में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक रहा। हरियाणा के हिसार जिले के भेरिया गांव से आने वाले अंकुश ने अपने आक्रामक खेल और सटीक पंचों से विरोधी को पूरे मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


परवीन हुड्डा ने पूर्व विश्व चैंपियन को दी शिकस्त   
महिला बॉक्सिंग के 65 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में परवीन हुड्डा ने अपनी तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में परवीन ने चीनी ताइपे की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और पेरिस ओलंपिक पदक विजेता चेन निएन-चिन को स्प्लिट डिसिजन में 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। हरियाणा के रोहतक जिले के रुड़की गांव की निवासी परवीन ने दबाव के पलों में बेहतरीन संयम दिखाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में किया और तिरंगा लहराया।

कुश्ती में सुजीत कलकल का पहला स्वर्ण   

रिंग के बाद अखाड़े में भी भारत का परचम लहराया। युवा पहलवान सुजीत कलकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। सुजीत के इस दांव ने भारतीय कुश्ती दल के अभियान में नई ऊर्जा भर दी है।   


हरियाणा के 'धाकड़' एथलीटों का दबदबा
एक ही दिन में बॉक्सिंग और कुश्ती से आए इन तीन पदकों ने पदक तालिका में भारत की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। विशेष रूप से हरियाणा के ग्रामीण अंचलों से निकले इन एथलीटों हिसार के अंकुश, रोहतक की परवीन और सुजीत ने साबित कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खेल प्रतिभा का कोई सानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed