{"_id":"6abeca984633d3dc4b050aab","slug":"preparations-underway-to-take-action-against-80-shops-karnal-news-c-18-knl1018-1003571-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 80 दुकानों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 80 दुकानों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। मटक माजरी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की ओर से जमीन की निशानदेही शुरू होते ही करीब 80 दुकानों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
वीरवार सुबह विभाग की टीम कानूनगो राम मेहर और सुपरवाइजर राहुल की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और सीमांकन की कार्रवाई शुरू कर दी।
इससे पहले विभाग की ओर से अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किए जाने के बाद दुकानदार लगातार विरोध जता रहे थे और निशानदेही की मांग कर रहे थे। दुकानदारों का कहना है कि वे सरकारी जमीन पर बने हिस्से को हटाने को तैयार हैं, लेकिन कई दुकानों का बड़ा हिस्सा पीडब्ल्यूडी भूमि में आ रहा है।
ऐसे में कार्रवाई होने पर उनकी दुकानें आंशिक या पूरी तरह टूट सकती हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ेगा। दर्शन, राजेश, अमित, पंकज और सोनू सहित अन्य दुकानदारों ने प्रशासन से राहत देने की मांग की है। इंद्री क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन समय-समय पर अभियान चला रहा है। हाल ही में बाजार में दुकानों के आगे बनाए गए शेड और रैंप को लेकर भी नोटिस जारी किए गए थे।