Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal: Female employees of a liquor factory reach the Mini-Secretariat, demanding full wages and leave.
{"_id":"6ac7a6033434c55aac05ce61","slug":"video-karnal-female-employees-of-a-liquor-factory-reach-the-mini-secretariat-demanding-full-wages-and-leave-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: शराब फैक्टरी की महिला कर्मचारियों ने मांगा पूरा वेतन और छुट्टी, लघु सचिवालय पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: शराब फैक्टरी की महिला कर्मचारियों ने मांगा पूरा वेतन और छुट्टी, लघु सचिवालय पहुंचीं
Bhagwan Dass
7:24 PM (16 minutes ago)
to me
करनाल। वीरवार सुबह जुंडला स्थित हरियाणा लीकर प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाली महिला कर्मचारी अपनी समस्याएं लेकर लघु सचिवालय पहुंचीं। महिलाओं ने प्रशासन से फैक्टरी में छुट्टी और पूरा वेतन दिलाने की मांग की।
महिला कर्मचारियों की प्रधान शीला ने बताया कि वे सभी जुंडला स्थित शराब फैक्टरी में काम करती हैं। उनका आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से उन्हें न तो छुट्टी दी जा रही है और न ही तय वेतन का भुगतान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर महिला कर्मचारियों ने पहले भी करनाल में पश्चिमी यमुना नहर के किनारे विश्वकर्मा चौक पर धरना दिया था। उस दौरान फैक्टरी अधिकारियों ने उन्हें 12,333 रुपये प्रतिमाह वेतन देने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया था। हालांकि, महिलाओं का आरोप है कि वर्तमान में उन्हें केवल 8,000 रुपये प्रतिमाह ही दिए जा रहे हैं।
महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब वे वेतन को लेकर फैक्टरी प्रबंधन से बात करती हैं तो उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जाती है। इससे कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखी। वहीं, एसडीएम ने महिलाओं की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।